कांग्रेस पार्षद दल ने समांतर सदन लगाकर जल, ठप्प पड़े विकास कार्य एवं डोर टू डोर सहित अन्य समस्याओं पर की चर्चा

जबलपुर दर्पण । नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड् डू नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत 20 दिन पूर्व कांग्रेस पार्षद दल द्वारा इन्दौर की घटना को लेकर जो दूषित जल से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग आज भी मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं । इसकों लेकर शहर की जनता भय के वातावरण में है कि हम जो जल ग्रहण कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता क्या है ? इस प्रमुख विषय सहित अन्य विषय चाहे डोर-टू-डोर की समस्या हो, नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नाालों से मैला होता माॅं का आंचल, ऐसे अन्य कई ज्वलंत विषय थे जिसको लेकर माननीय अध्यक्ष महोदय से धारा 30 की बैठक बुलाने मांग की गई थी कि महापौर स्वेत पत्र के माध्यम से जल समस्या को लेकर स्पष्टीकरण दें लेकिन भाजपा की नगर की सत्ता सदन में जवाब देने से लगातार बच रही है जिस को लेकर कांग्रेस पार्षद द्वारा शहर के प्रमुख चैराहों पर समानांतर सदन लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी इसी कड़ी में आज दमोहनाका चैक में गंगोत्री होटल के बाजू में समानांतर सदन का आयोजन किया गया । जिसमें महापौर की भूमिका में पूर्व पार्षद जतिन राज थे, अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद संतोष दुबे पंडा थे, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, वहीं आयुक्त की भूमिका पूर्व पार्षद इस्तियाक अंसारी द्वारा निभाई गई, एम.आई.सी. सदस्य के रूप में श्रीमती कमलेश यादव, श्रीमती कीर्ति सिंग, पंकज पटेल, मोहम्मद अशरफ मंसूरी, मोहम्मद यावर चौधरी थे ।
कांग्रेस पार्षद दल द्वारा प्रमुख विषय निम्न थे-
- नाले-नालियों से पाईप लाईन के द्वारा घरों तक पहुॅंचने वाला बदबूदार और दूषित पेयजल,
- नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नालों से मैला होता माॅं का आंचल,
- आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भ्रष्टचार की बंदरबांट,
- शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पूरी तरह से खस्ताहाल आम जनता को प्रतिदिन के हिसाब से हर माह भरना पड़ रहा टैक्स,
- पार्षद मद एवं अन्य निर्माण कार्यों में हो रहा विलम्ब,
- शहरवासियों को मकान निर्माण में नक्शे पास कराने नियमों के नाम से किया जा रहा परेशान,
- वाहन खरीदी एवं अन्य खरीदी में बाजार भाव से बढ़ कर किया जा रही खरीदी एवं चहेतों को टेण्डर दिलाने के लिए नियम कानून को रखा जा रहा ताक पर,
- लीज होल्ड क्षेत्रवासियों को नियमों का हवाला देकर किया जा रहा अनावश्यक परेशान ।
- जोनों में नामांतरण प्रक्रिया बंद, परेशान हो रही आम जनता ।
- अतिक्रमण के नाम पर आम जनता एवं व्यापारियों को परेशान किया जा रहा।
कर्मचारियों से जुड़ी समस्याऐं-
- कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति,
- कर्मचारियों को मिलने वाले अग्रिम चिकित्सा राशि में विलम्ब,
- कर्मचारियों को मिलने वाला क्षतिपूर्ति में विलम्ब,
- रिटायर कर्मचारियों को उनकी जमापूंजी प्राप्त न होना ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद सर्वश्री श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, सतेन्द्र चौबे, हर्षित यादव, प्रमोद पटेल, मनीष पटेल, राकेश पाण्डे, सेवादल के अध्यक्ष सतीश तिवारी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले, श्रीमती इंदिरा पाठक तिवारी, श्रीमती संगीता त्रिपाठी, गुडडू चौबे, रज्जू सराफ, अन्नू तिवारी, रविन्द्र गौतम, भानू यादव, अभियुक्त बाजपेई, रिंकू तिवारी, जय ठाकुर, अभिजीत परिहार, पुष्पेन्द्र अहिरवार, राजेश साहू, मिन्टू सिलोढिया, अतुल सोनी, करण ठाकुर, ऋषभ यादव, शिवम यादव, मुख्तार अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, सुशांत सिंह ठाकुर, पंकज अग्रहरी, विशाल अहिरवार, मकसूद अंसारी, मयूर चोैदहा आदि उपस्थित रहे ।


