खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश
“बांदकपुर धाम”रुद्र मैरिज गार्डन,रंग पंचमी मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह व भाजापा जिलाध्यक्ष ने लगाए ठुमके

जबलपुर दर्पण दमोह नप्र। आज रंग पंचमी के उपलक्ष में बांदकपुर धाम के रुद्र मैरिज गार्डन में आयोजित होली मिलन समारोह भाजपा मंडल बांदकपुर में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह लोधी,भाजपा जिलाअध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने रंग गुलाल लगा कर रंग पंचमी मनाते हुए ढोलक,नगरिया की थाप पर सभी को थिराकने पर मजबूर कर दिया,वही दमोह भाजापा जिलाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह गाते नजर आए सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यकर्ताओं के साथ रंग पंचमी मनाई व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी




