अक़ीदत से निकला चादर जुलूस

रात भर रहा अक़ीदतमंदो का हुज़ूम
जबलपुर दर्पण। रानीताल ईदगाह मे आयोजित दो दिवसीय उर्स सलामी बुरहानी मेहमूदी के दूसरे दिन शाम 4.30 बजे आगा चौक से मुफ़्ती ए आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना मुशाहिद रजा कादरी व मौलाना इनामुल हक कादरी की कयादत मे अक़ीदत के साथ चादर जुलूस निकाला गया। जुलूस के आगे नातगो हजरात नात शरीफ पेश कर रहे थे अक़ीदतमन्द उनको नजराना पेश कर रहे थे। गस्त करते हुए जुलूस ईदगाह कला रानीताल पहुंचा जहाँ मजार शरीफ पर चादर पोशी व गुल पोशी की गई। बाद नमाज मगरिब क़ुल शरीफ हुजूर बुरहाने मिल्ल्त व हुज़ूर मेहमूदे मिल्ल्त एवं हुज़ूर हामिदे मिल्ल्त की सलाना न्याज़ पेश की गई। रात्रि 9 बजे जल्से का आगाज हुआ जिसमें देश प्रदेश से आये नामवर उलेमाक्राम ने तक़रीर बयान की। उर्स मे मौक़े पर ईदगाह परिषर मे हजारों जायरीनों का हुज़ूम सुबह तक लगा रहा । ईदगाह परिषर नाराए तकबीर अल्लाह हू अकबर, नाराए रिसालत या रसूलल्लाह के नारों से गूंजता रहा। सुबह बाद नमाज फज्र कुल शरीफ हुज़ूर ईदुल इस्लाम का एहतेमाम किया गया। जिसके उपरांत सालातो सलाम पेश किया गया एवं मुल्क की तरक़्क़ी खुशहाली दुआएं मांगी गई और उर्स शरीफ का समापन हुआ। नायबे मुफ़्ती ए आजम मध्यप्रदेश हजरत सूफ़ी जियाउल हक़ कादरी बुरहानी ने उर्स मे शिरकत किये तमाम अक़ीदतमंदो का शुक्रिया अदा किया



