रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर सांसद आशीष दुबे ने प्रगट किया आभार

जबलपुर दर्पण । बुधवार को जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर जबलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रगट किया। श्री दुबे ने श्री वैष्णव से कहा कि जबलपुर से पुणे और रायपुर के लिए दो नई ट्रेन सेवाओं की उनकी ओर से दी गई सौगात निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए सुविधा और सहूलियत का महत्वपूर्ण पड़ाव प्रमाणित होगी।आभार और शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री वैष्णव ने सांसद श्री दुबे को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी उनकी ओर से जबलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए इसी तरह सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि यह सौगात महाकौशल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगी,जिससे आमजन को सुगम,सुलभ और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और श्रीअश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेल विकास की स्वर्णिम कथा लिख रही है।जबलपुर भी इस विकास की यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है।



