डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

महिलाओं पर होने वाली हिंसा की रोकथाम के लिए किया गया जागरूक

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजय सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी के दिशा निर्देशन में चौकी परिसर विक्रमपुर में उप निरीक्षक संजय सोनवानी द्वारा कार्यक्रम सम्मान अभियान के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केंद्र बिंदु पर लाने हेतु सम्मान अभियान कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता लाना ,महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु अनुकूल वातावरण बनाया जाना एवं संभावित अपराधियों को हतोत्साहित करना है। चौकी परिसर विक्रमपुर में सम्मान अभियान कार्यक्रम के तहत लोंगो को सम्मान अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विक्रमपुर क्षेत्र से करीब 50 महिला व पुरुष उपस्थित रहे।सम्मान अभियान में जागरूकता हेतु बस ,आटो ,में पोस्टर चस्पा किया गया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता हेतु गांव -गांव गाड़ी भेजकर चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88