मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

चार युवक के साथ नहर में समाई कार, दो सुरक्षित, दो की तलाश

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के मझगवाॅ थाना अंतर्गत बरगी डैम से निकली दाएं तट नहर पर ग्राम कुम्ही खुर्द के आसपास एक कार एमपी 20 सीएफ 7886 अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पुलिस के अनुसार यह घटना 6 अगस्त करीब रात्रि 10 से 11 के बीच बताई जा रही है। घटना स्थल की सूचना मिलते ही सिहोरा-मझगवाॅ पुलिस अमला एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा, मझगवाँ थाना प्रभारी टीआई धन्नू सिंह, सिहोरा थान टीआई विपिन बिहारी, खितौला टीआई संगीता सिंह, एसआई राजू चौधरी, रघुवीर सिंह, ए एसआई राजेश मिश्रा की एक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण दौरान पता चला की कार में चार युवक सवार थे। जिसमें दो युवक कंचनपुर जबलपुर निवासी शुभम विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष एवं बाबा टोला जबलपुर निवासी अन्नु अंसारी उम्र 27 वर्ष अपने आप को बचाते हुए, तैरकर बाहर निकल आए। परंतु दो युवक कंचनपुर जबलपुर निवासी अंकित यादव उम्र 30 वर्ष, एवं रद्दी चौकी जबलपुर निवासी शकील अंसारी 30 वर्ष नहर में लापता हो गए। पुनः सुबह 7अगस्त को तलाश अभियान के लिए पुलिस, एसडीईआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीईआरएफ व होमगार्ड टीम के द्वारा करीब 12 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अंकित यादव का मृत शव तलाश कर नहर से बाहर निकल गया। वहीं शकील अंसारी के मृत शव की तलाश अभी भी शुरू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88