भक्तों ने बनाये पार्थिव शिवलिंग भक्ति भाव से किया महाभिषेक

जबलपुर दर्पण। सावन के पवित्र माह में शिवरात्रि को अजय सत्य प्रकाश होम्स के नव निर्मित, भव्य और दिव्य मनोकामना सिध्द शिवालय में महिला मंडल ने भक्ति भाव मे लीन होकर शिवलिंग के पार्थिव निर्माण किये। पंडित सतीश तिवारी ने पूरे विधि विधान से महारुद्राभिषेक कराया। भक्ति भाव के इस पावन अवसर पर कॉलोनी की सन्ध्या महाजन, दीपिका कपूर, ज्योत्सना चौरसिया, शारदा मक्कड़, मनीषा शुक्ला, स्वाति प्रसाद, किरण सिंह, नीतू सिंह, महिमा अग्रवाल, श्रीलता प्रसाद, एकता ढींगरा, मीना यादव, गरिमा शुक्ला, श्रीयम, वर्णिका, अग्रिम, राधिका,आशीष कपूर, कुमार जितेंद्र सिंह, अनुराग शुक्ला, तनिष्क प्रसाद, निखिल ढींगरा, लविश अग्रवाल, अनिल शुक्ला सहित अन्य भक्तों ने पूजन अर्चन, हवन कर कॉलोनी परिसर को हर हर महादेव मय कर दिया। इस पावन महोत्सव में कॉलोनी महिला समिति का बहुमूल्य योगदान उल्लेखनीय रहा। भगवान के महाभिषेक के बाद पार्थिव शिवलिंग को आशीष कपूर व अनिल शुक्ला ने पुण्य सलिला माँ नर्मदा में विसर्जित कर पुण्य लाभ व प्रसाद ग्रहण किया।



