वृद्ध आश्रमके लिए बनाई वेबसाइट

जबलपुर दर्पण। वृद्ध अवस्था में अधिकांश बुजुर्गों का कोई सहारा नहीं होता जिस कारण उन्हें मजबूरन वश अपना जीवन वृद्ध आश्रम में गुजारने पड़ता है। अनेक वृद्ध आश्रम औसत स्तर से भी खराब होते हैं जहां उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है तथा ऐसे वृद्ध आश्रमों को समाज द्वारा बहुत कम पैसे दान के रूप में प्राप्त होते हैं जिस कारण से उनको बहुत ही खराब जीवन गुजारने पर मजबूर होना पड़ता हैं । एमिटी यूनिवर्सिटी फैशन डिजाइनिंग फाइनल ईयर की छात्रा अस्मी सेन एवं रामया ने एनजीओ आस्था केयर सेंटर के साथ मिलकर एक वेबसाइट का निर्माण किया है जिस वेबसाइट पर भारत के सभी वृद्ध आश्रमों का एवं उसमें निवास कर रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के बारे में विस्तृत विवरण प्राप्त होगी वेबसाइट के माध्यम से लोग दान ,समय एवं सेवा प्रदान करके बुजुर्ग व्यक्तियों के जीवन स्तर को बेहतरीन बना सकते हैं। एवं वेबसाइट के माध्यम से अपने बुजुर्ग व्यक्तियों की देखरेख भी कर सकते हैं फैशन डिजाइन के स्टूडेंट द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।



