जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पाटन नगर परिषद वार्ड क्र.15 के  भाजपा एव निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष की दौड़ में,इतना आसान नही होगा पार्षद की ताजपोशी

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगरीय निकायों चुनावी समर में पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद वार्ड नं 15 पर सभी की निगाहे टिकी है। इस वार्ड में भी अन्य वार्डो की तरह कांग्रेस ने वार्ड के निवासी कांग्रेस के युवा शिक्षित महाजन कार्यकर्ता को टिकिट दी वही भाजपा में ज्यादा टिकिट वितरण को लेकर घमासान मचा रहा पहले यह टिकिट जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जित्तू ठाकुर को मिलना लगभग तय थी। लेकिन अचानक से टिकिट वार्ड न 15 निवासी धीरेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ धीरू को मिल गई। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार इनका मकसद पार्षद बनाना नही था। नगर परिषद अध्यक्ष की रेस में शामिल है। लेकिन राजनैतिक अनुभव न के बराबर है। वही एक अन्य नाम जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जित्तू ठाकुर गांव की राजनीति छोड़ वार्ड न 15 से पार्षद का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार है। रेत कारोबारी है लेकिन राजनैतिक अनुभव नही है। बात करते है टिकिट के जुगाड में विधायक के बड़े बड़े फ्लैस भी नगर की शोभा बढ़ा रहे थे। भाजपा की टिकिट न मिलने पर कांग्रेस का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन बात न बनने पर निर्दलीय प्रत्याशी है और चुनाव मैदान में है। देवी सिंह ठाकुर ये भी गांव की राजनीति छोड़ वार्ड न 15 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। आखिर में भैया ठाकुर/भाई राहुल पेशा बोरिंग कार्य,राजनैतिक अनुभव नही, बात कर लेते है वार्ड की। इस वार्ड में सबसे अधिक प्रॉपर्टी एव मार्केट भाजपा प्रत्याशी के है। लगभग 15-20 वर्षो से पाटन की लगभग सभी बैंक की बिल्डिंग इनकी है जो बैंको को किराए पर दिए है। इनके द्वारा बिल्डिंग बनाते समय वाहन पार्किंग की व्यवस्था नही की गई जिसके कारण जबलपुर से दमोह तथा शहपुरा रोड़ साईड पर इनके कारण लगने वाले जाम से कई वर्षी से नगर एव ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान है। चाहे वह पाटन स्टेट बैंक की बिल्डिंग के सामने वाली अवैध पार्किंग का मामला हो या फिर चाहे यूनियन बैंक,सेंटल बैंक या फिर अन्य इनके मार्केट हो,क्या पाटन के प्रथम नागरिक बनने के तुरंत बाद पाटन नगर एव ग्रामीण क्षेत्र की जनता को इस वर्षो पुरानी समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। ये शायद संभव नही होगा आपके लिए,खैर बात करते है वार्ड की तो वार्ड में आज भी नाली की समस्या हो सड़क की समस्या है। अवैध कालोनी जिसमें सकरे रास्ते जिसमें बड़ी मुश्किल से कार निकल पाती हैं। लाईट के पोल की समस्या,घरों की सर्विस लाईन नीचे लटक रही है। और हादसों को निमंत्रण दे रही है। वार्ड न 15 के मतदाता,अपना पार्षद युवा,शिक्षित योग ईमानदार को चुनेंगे जिसे वह आसानी से मिल सके निडर होकर बात कर सके। आने वाले समय मतदाता तय कर देगे अपना पार्षद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88