पोस्ट ऑफिस के सामने ग्राम पंचायत बनवा रही हैं शौचालय…

मुख्य मार्केट व नगर वासियों सहित दुकान दरों ने जताया विरोध प्रदर्शन
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर/गोसलपुर।

सिहोरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाली गोसलपुर ग्राम पंचायत में बनाये जा रहे शौचालय निर्माण को लेकर नगर सहित दुकानदार में काफी आक्रोश व्यक्त किया गया है । इस बात को लेकर नगर ग्राम पंचायत वासियों ने लिखित शिकायत तहसीलदार सिहोरा को देकर अवगत करवाया गया था । जिस पर तहसीलदार सिहोरा राकेश कुमार चौरसिया ने कराये जा रहे शौचालय निर्माण स्थान का निरक्षण कर तत्कालीन निर्माण कार्य पर आदेश जारी कर रोक लगा दी गई थी ।वहीं शौचालय निर्माण एक माह से अधिक समय तक रुका हुआ था । वहीं शनिवार को नगर पंचायत के रहवासी और दुकानदारो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत की ताना साही और राजनैतिक दबाव के चलते मुख्य मार्केट के सामने नये शौचालय निर्माण कराया जा रहा है । जबकि नगर पंचायत के पास पहले से ही एक पुराना शौचालय बना हुआ है जिसकी देख रेख के चलते वह प्रदूषण रहित हैं । लेकिन प्रशासन शाषन के पैसों का दुरुपयोग करने और नगर वासियों के मार्केट स्थिति सामने निर्माण कार्य करने से सभी लोग विरोध व्यक्त करते हुए अपनी समस्या को लेकर बात रखी । साथ यह भी बताया कि जिस जगह पर निर्माण किया जा रहा है वहाँ पर तीन फीट की पुरानी नाली हैं जिससे नगर का सारा पानी निकाला जाता हैं साथ ही नर्मदा जल पाईप लाइन भी इसी के नीचे से गई हुई हैं । आने वाले समय में जब बारिश का समय रहता है तो इसका पानी रोड़ सहित मार्केट तक कीचड़ में तब्दील हो जाता हैं । फिर भी ग्राम पंचायत यह सब जानने के बाद भी इस प्रकार से मार्केट के सामने जबरजस्ती निर्माण कार्य करा रही हैं ।
गोसलपुर ग्राम पंचायत पटवारी हल्का नम्बर 19 में पी डब्लू डी अंतर्गत आने वाले भूमि खसरा नम्बर – 394 रकवा 3.77 शासकीय पुरानी एन एच 7 सड़क पर ग्राम पंचायत के द्वारा 25×15 = 375 वर्ग फिट में शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।
ग्राम पंचायत में पहले से ही बने हुए हैं यात्री प्रतिक्षालय और शौचालय –
ग्राम पंचायत गोसलपुर में पहले से ही यात्री प्रतीक्षालय तो बना हुआ है पर उसे किसी को किराये से दिया गया है जिसका पैसा सरपंच ने ग्राम सभा में नहीं दर्शाया गया है ।इस प्रकार ग्राम पंचायत के बाजू से ही पुराना शौचालय बना हुआ है जिसकी सफाई व्यवस्था न करने से दुर्गन्ध मार रहा है और उसके अंदर ही हैडपम्प था जिसे कुछ सुविधा उपलब्ध न हो ने को लेकर बन्द कर दिया है । जब पहले से ही सुविधा उपलब्ध हैं तो फिर इस तरह से मार्केट के सामने नये शौचालय बनाने का क्या महत्व जबकि 5 से 10 हजार रुपये खर्च कर पुराने शौचालय को साफसफाई कराकर उपयोग में लाया जा सकता है । नहीं तो फिर भी लोग इसका प्रयोग कर तो रहें है । ग्राम पंचायत के सभी लोगों ने मीडिया से लगाई गुहार – नगर रहवासी और सभी दुकानडारो मीडिया से अपनी बात रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ने न तो किसी भी पंच से इस बात की चर्चा की न ही हम दुकानदारो से जबकि ग्राम सभा में इस शौचालय निर्माण की बात कुछ लोगों ने चर्चा की थीं कि शौचालय का नये निर्माण कार्य अगर आप मार्केट से कुछ हटके करा दीजिए लेकिन उनकी बात नहीं रखी गई ।
नगर हित में नहीं हैं पंचायत तो फिर किस काम की हैं ये ग्राम पंचायत ।
विरोध प्रदर्शन और आक्रोश व्याप्त करने में रहे ये सभी उपस्थित – सन्दीप ताम्रकार ,मो आरिफ, श्याम सिंह ठाकुर, गुलाब श्रीवास, विनोद तिवारी, कैलाश नेमा, जागेश्वर कुशवाहा, रमेश नेमा, भरत नेमा, जमुना प्रसाद सोनी, भुनेश्वर नेमा, वीरेंद्र नेमा, धर्मेन्द्र सोनी, मो शहजाद, सुशील नामदेव, डॉक्टर मणिकांत, सुशील कुमार नन्दन , अंकित राजपूत सहित नगर ग्राम पंचायत वासी उपस्थित रहे ।




