जबलपुर दर्पण

मझौली-बचैया रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

मझौली जबलपुर दर्पण । जिले के मझौली-बचैया रोड स्थित एक पेट्रोल पंप इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उक्त पेट्रोल पंप पर लंबे समय से कम मात्रा में पेट्रोल डालकर ग्राहकों को ठगा जा रहा है। कई ग्राहकों ने मौके पर ही मशीन में गड़बड़ी पकड़ने तथा कर्मचारियों से आपत्ति दर्ज कराने की बात कही है, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ग्राहकों के अनुसार, तय राशि का भुगतान करने के बावजूद वाहनों में अपेक्षित मात्रा में पेट्रोल नहीं डाला जा रहा है, जिससे माप-तौल में हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह केवल आर्थिक नुकसान का मामला नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

वार्ड क्रमांक 1 के निवासी मुहम्मद सलमान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “हम जैसे आम लोग मेहनत की कमाई से पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन यहां खुलेआम धोखा दिया जा रहा है। कई बार कम पेट्रोल डालते पकड़ा गया, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रशासन किसी बड़े विवाद या हादसे का इंतजार कर रहा है?”

ग्राहकों का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा टालमटोल की जाती है और शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। वहीं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक किसी स्पष्ट जांच या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित पेट्रोल पंप की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए, मशीनों की विधिवत जांच एवं सीलिंग की कार्रवाई की जाए तथा दोषी पाए जाने पर संचालक एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनआक्रोश बढ़ सकता है।

नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और पारदर्शी जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88