शोध शिखर 2026 में ज्ञान गंगा संस्थान के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि

भोपाल जबलपुर दर्पण । रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “शोध शिखर 2026” में ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज़ के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सहभागिता करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि पांडेय के मार्गदर्शन एवं मेंटर प्रोफेसर अमित गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने “सोलर पैनल डिटेक्टर एवं मॉनिटरिंग सिस्टम” विषय पर आधारित अपनी नवाचारी परियोजना का पीपीटी के माध्यम से प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों की यह परियोजना हरित ऊर्जा, नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में सम्मेलन में सराही गई।
परियोजना की तकनीकी उपयोगिता एवं पर्यावरणीय महत्व को देखते हुए सम्मेलन आयोजकों द्वारा टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस परियोजना टीम में तनिष चौरसिया, गौतम पटेल, राज सिंह ठाकुर, सतेंद्र पटेल एवं श्रिष्टी दीन शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित रहा, जिसमें ज्ञान गंगा संस्थान की सहभागिता को विशेष रूप से सराहा गया।


