कच्चे मकान की दीवार में फंसी 80 वर्षीय महिला की मौत

मर्ग कायम कर महिला का कराया पोस्टमार्टम
जबलपुर सिहोरा । सिहोरा तहसील कार्यालय क्षेत्र के गोसलपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरी नवीन निवासी वंशकार मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय मुन्नी बाई बंशकर पति परमलाल वंशकार की पत्नी रविवार की सुबह 11 बजे के दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई जिसकी चपेट में बुजुर्ग महिला आ गई और उसकी दबने से घटना स्थल के पास महिला बैठी हुई थी । वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग महिला पैरालिसिस से पीड़ित चल रही थी।
गोसलपुर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि माटी की दीवार गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई थी। जिसका मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराते हुए प्रकरणों जाँच पड़ताल में लिया गया है। वहीं इन्होंने बताया कि मृत महिला के परिवार के दुर्गा प्रसाद वंशकार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्कृत हुआ। जिसके तहत मकान में लगें। छप्पर मलगें अलग करने के दौरान अचानक से दीवार मुन्नी बाई के घर की ओर जा गिरी और महिला उसकि चपेट में आ गई। घटना के तुरंत ही बाद घायल महिला को गोसलपुर शासकीय अस्पताल ले जाया गया ।जिसकी इलाज उपरांत उसकी मौत हो गई ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश


