नगर परिषद मझौली में गहराया जल संकट

मझौली दर्पण। नगर परिषद मझौली में विगत 3 दिनों से गहराया है जल संकट जिससे नगर के वार्ड वासी हो रहे पानी के लिए परेशान जो कि केवल नगर मझौली में वार्ड नंबर 9 में एक पानी की टंकी से ही नगर के चार से पांच वार्डों को पानी सप्लाई किया जाता है जिसमें 3 दिन हो गए फिल्टर प्लांट मैं पानी की मशीन को बिगड़े हुए लेकिन इन 3 दिनों में उस पानी की मशीन को अभी तक नगर परिषद के द्वारा नहीं बनवाया गया ऐसा लगता है क्योंकि नगर परिषद मझौली में केवल एक ही मशीन है जब तो इस नगर में जल संकट गहराने लगा लोग दर-दर पानी को भटक रहे हैं जब जल प्रभारी से बात हुई तो उनका कहना है कि टैंकर के द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा है लेकिन जब जमीनी हकीकत की बात की जाती है तो केवल एक वार्ड में एक टैंकर जाता है वह भी कुछ गिने-चुने लोगों को ही पानी मिल पाता है पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा
इनका कहना है
विश्वनाथ नैटी
जल प्रभारी
पानी की मशीन खराब हो जाने के कारण वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी जल्द से जल्द मशीन सुधर जाने पर पानी सप्लाई चालू हो जाएगी अभी वर्तमान में टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही वार्डों में।
सी एम ओ नगर परिषद मझोली
मौसम पालेवाल
मशीन खराब हो जाने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो पा रही जल्द से जल्द मशीन सुधर जाएगी और पानी सप्लाई चालू हो जाएगी।



