बाउन्ड्री वाॅल के साथ ही मरम्मत कार्य किए जाएं पूंर्ण
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासकीय शालाओं और कार्यालयों में जहां बाउंड्री वाॅल नहीं हैं वहां सबसे पहले बाउंड्री वाॅल बनवाए जाने चाहिए जिससे आसामाजिक तत्वों के द्वारा शासकीय भूमि पर किसी प्रकार से अतिक्रमण न किया जा सके। क्योंकि देखा जा रहा है कि बाउंड्री वाॅल न होने से शासकीय शालाओं और कार्यालयों के कैंम्पस में आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है जिससे विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
संघ ने आगे बताया कि बारिस के प्रारंभ होने के साथ ही अब सभी प्रकार के मरम्मत कार्य पूंर्ण कर लिए जाने चाहिए। जिससे किसी प्रकार की जन हानी न हो सके। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर ऐसे स्कूल भी हैं जिन्हे मरम्मत कर दुरस्त किया जाना अति आवष्यक है क्योंकि यदि ये स्कूल जर्जर हालत में रहे तो फिर बारिस में किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। अतः किसी भी प्रकार के हादसा हो इसके पहले ही मरम्मत कार्य एवं बाउंड्री वाॅल का कार्य पूंर्ण कर लिया जाना चाहिए। क्योंकि कई स्कूल रोड से लगे हुए हैं जहां बच्चे खेलते हुए बाहर निकल जाते हैं ऐसे में यदि बाउंड्री वाॅल का कार्य अतिषीघ्र पूंर्ण नहीं किया गया तो हादसा होने के चांस बड़ जाते हैं। ऐसे में स्कूलों के मरम्मत कार्य एवं बाउंड्री वाॅल बनवाने के कार्य अतिषीघ्र पूंर्ण किए जाने चाहिए। साथ ही ऐसे शासकीय कार्यालय जो जर्जर हालत में हैं या जहां कैंम्पस में सुरक्षात्क दृष्टि से बाउंड्री वाॅल नहीं है वहां पर बाउंड्री वाॅल बनवाए जाने चाहिए।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जिर्याउरहीम, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, हेमंत ठाकरे, राजकुमार यादव, रऊफ खान, फिलिप अन्थोनी, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, गुडविन चाल्र्स, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एनोस विक्टर, मनीष मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, रामदयाल उईके, धनराज पिल्ले, सुधीर अवधिया, आबिद खान, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, मनीष झारिया, गोपीषाह, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, संतोष चैरसिया, एस.बी.रजक, अजय मिश्रा, सुखराम विष्वकर्मा, रामाधर चैधरी, आदि ने जिला षिक्षा केन्द्र से मांग की है कि वे जिले के हर स्कूलों के बाउंड्री वाॅल एवं जर्जर विद्यालयों के मरम्मत कार्य अतिषीघ्र पूंर्ण करें साथ ही हर विभाग के विभागीय अधिकारियों से भी मांग की गई है कि अपने विभाग के जर्जर कार्यालयों में भी मरम्मत कार्य अतिषीघ्र कराए जांए।



