जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैयाराजा टी ने वितरित किए प्रत्याशियो को प्रमाण-पत्र

जबलपुर दर्पण नप्र। ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैयाराजा टी द्वारा सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रमाण पत्र लेने जिला पंचायत वार्ड न 10 के प्रत्याशी ठा. मनोहर सिंह अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट कार्यालय पहुंचे जहा ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैयाराजा टी द्वारा जीत का प्रणाम पत्र दिया गया, साथ ही अन्य प्रत्याशियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 10 से निर्वाचित श्री ठाकुर को लगभग प्राप्त मत 23823 वही भाजपा समर्पित प्रत्याशी को लगभग प्राप्त मत 10435 वही अन्य प्रत्याशी को 4797 मत प्राप्त हुए जीत का अंतर लगभग 13386 रहा है। दूसरे न पर भाजपा समर्पित प्रत्याशी रहे।
मीडिया से चर्चा के दौरान ठा. मनोहर सिंह ने कहा कि में अपने जिला पंचायत वार्ड न 10 के सभी मतदाताओं बंधुओ का आभारी हू। आज आप लोगों द्वारा दिया आशीर्वाद फलीभूत हुआ है। मैं अपने क्षेत्र वासियों के कारण ही इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी और सहभागी बन पाया हूं। मैं सदैव इस क्षण के लिए आप लोगों का आभारी रहूँगा वास्तव में आज बहुत खुशी का दिन है आप इसे मेरी जीत न मानकर जनता की जीत माने यह प्रेम और आशीर्वाद मेरे देव तुल्य वार्ड न 10 की जनता ने मुझे दिया है। अपने वोट की ताकत से मुझे जीत दिलाई है। जनता का साफ संदेश था इस बार हमें अपने वार्ड का जनप्रतिनिधि पढ़ा लिखा योग न्यायप्रिय सबके सुख दुख में शामिल होने वाला चाहिए।





