जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता पर्यावरण जलसंवर्धन पर संगोष्ठी संपन्न

जबलपुर दर्पण। वृक्ष, पहाडो, तालाबो, नदियो को घूमने फिरने और पर्यटन के साथ-साथ संरक्षण आवश्यक है। सबसे ज्यादा प्रभावित व प्रदूषित करने मे पर्यटक और श्रृध्दालुओ का सबसे ज्यादा योगदान है। जल, जंगल, जमीन को संरक्षण और संवर्धन करने लिए विशेष रूप से वृक्ष का योगदान है। लेकिन वृक्ष रोपित करने के बाद संरक्षित करना आवश्यक है। विचार विमर्श सभी करते है लेकिन जो कार्य को अंजाम तक पहुंचाने मे निरंतर प्रयास करे वो ही कर्मवीर है। राष्ट्र और संस्कृति को बचाना सर्वोपरि होना चाहिए। सामाजिक सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए निरतंर प्रयास करने चाहिए। हर घर मे पौधो को रोपण के साथ संरक्षित करने के लिए हर नागरिक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पर्यावरण जल परमात्मा की देन है।
स्वच्छता पर्यावरण जलसंवर्धन को समर्पित वाक एंड क्लीन परिवार की शैलपर्ण उधान देवताल मे आयोजित संगोष्ठी मे जगत बहादुर सिंह अन्नू, अमित सिंह परिहार, संजय सिंह यादव, अजय तिवारी, अरविंद दुबे ने व्यक्त किए। इस अवसर पर संजय तिवारी , मदन दुबे, मनीष पुरी गोस्वामी, देवेन्द्र मनोध्याय, विध्येश भापकर, सलिल चौकसे, अभिषेक पाठक, गुडडा त्रिपाठी, गनपत कोष्टा, सचिन गुप्ता, विवेक अहिरवार, प्रकाश अवस्थी, दिलीप पटेल, नवीन वैश्य, श्रीराम पटेल सहित बडी संख्या मे पर्यावरण प्रेमी उपस्थित हुए। मंच संचालन दीपक तिवारी आभार धन्यवाद मदन दुबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88