जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रीछ का शिकारियों ने करंट लगाकर ने किया शिकार

जबलपुर दर्पण तेन्दूखेड़ा। सैलबाडा सर्किल में एक वर्ष में शिकारियों ने दिया, दूसरी घटना को अंजाम। 11 जनवरी 2021 में इसी स्थल के पास नर बुजुर्ग भालू मिला था मृत जिसके थे चारों पंजे से गायब तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले सैलवाडा सर्किल के सिलपुरा ग्राम के पास बनी प्लांटेशन के पास करंट से एक मादा रीछ के मृत होने की खबर रविवार को वन विभाग को रात्रि में लगने पर वन अमला मौके पर पहुंच गया था जिस की रखवाली में रात वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी गस्त करते रहे सोमवार को सागर से डॉग स्कॉट की टीम सिलपुरा सैलवाडा पहुंची पशु चिकित्सक द्वारा रीछ का पोस्टमार्टम किया गया साथ ही शाम के वक्त डीएफओ दमोह एवं वन अमला के सामने रीछ का अंतिम संस्कार किया गया। जिस जगह पर रविवार की रात्रि में भालु म्रतक अवस्था मे मिला हैं वह तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र की सिलपुरा बीट का जहां वन विभाग की मिश्रित प्लांटेशन है। इस पूरे क्षेत्र में केवल उसी प्लांटेशन में पानी का स्रोत के रूप में झिरिया है जहां जानवर भी पानी पीने आते हैं भालू भी पानी पीने ही आया था और उसे करेंट लगा और उसकी मौत हो गई भालू की मौत की सूचना लगते ही वनकर्मियों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुचे । ज्ञात हो कि सैलबाडा सर्किल कि सिलपुरा बीट का यह इस वर्ष का दूसरा मामला है इसी तरह इसी प्लांटेशन के पास एक नर बुजुर्ग भालू मृत अवस्था में मिला था जिसके चारों पंजे गायब थे । यह कारनामा शिकारियों द्वारा किया गया था जिनका आज दिनांक तक कोई पता नहीं चल सका है।

इनका कहना…पशु चिकित्सक हरिकांत बिलवार ने बताया कि मेरे मादा भालू का पोस्टमार्टम किया गया है मादा भालू की उम्र लगभग 3 वर्ष है जिसकी सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच एवं जहर खुरानी जैसी जांच के लिए सागर एवं जबलपुर भेजे जा रहे हैं अभी जो लग रहा उससे यही प्रतीत हो रहा है कि करंट लगाकर भालू को मारा गया है क्योंकि वही से 11 केवी लाइन निकली है साथ ही करंट में उपयोग किए गए जी आई तार और अन्य सामग्री भी पाई गई है। डीएफओ दमोह एक महेंद्र सिंह उईके ने कहा कि घटनास्थल पर बिजली के तार सहित सामग्री जप्त की गई है इसके अलावा सागर से डॉग स्कॉट बुलाया गया जो आज भी रहकर शिकारियों की सर्च कर रहा है मृत भादू की सभी अंग सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88