राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता उन्मेष जिज्ञासा के परिणाम घोषित

जबलपुर दर्पण। आज़ादी के 75 वे महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 वे जिज्ञासा-उन्मेष विज्ञानं उत्सव का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन 18 से 24 नवंबर 2021 तक शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर एवं उन्मेष ज्ञान विज्ञानं विचार संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिज्ञासा 2021 में देश के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों, महा-विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की हैं| जिसके परिणाम आज 27 दिसंबर 2021 क़ो घोषित हुए है जो इस प्रकार है:-फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल सिंह ठाकुर वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल,द्वितीय स्थान आयुषी द्विवेदी एवं शैलेश खंडेलवाल शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर,तृतीय स्थान मोहम्मद हसनैन बेग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर क़ो प्राप्त हुआ है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता नेगी शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर, द्वितीय स्थान काजल सिंह ठाकुर वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल, तृतीय स्थान नवीन केवट शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर क़ो प्राप्त हुआ है। साइंस सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरविंदर कौर वासन शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर, द्वितीय स्थान कविता नेगी शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर,तृतीय स्थान मोहम्मद हसनैन बेग क़ो प्राप्त हुआ है। उन्मेष एवं शासकीय विज्ञानं जबलपुर क़े प्रमाण पत्र डॉ.संजय अवस्थी ने विजय प्रतिभागियो को वितरित किया है। प्रतिभागियो में मोहम्मद हसनैन बेग,अंशु यादव,भाग्यश्री मिश्रा,आकांशा पटेल,अर्पिता गुप्ता, हरविंदर कौर, आयुसी द्विवेदी उपस्थित रहे। जिज्ञासा विद्याथियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।



