नगर परिषद मझौली में सभी व्यापारियों का किया करोना टेस्ट

शर्मा की आदेश के अनुसार नगर में समस्त व्यापारी वर्गों का कॅरोना टेस्ट किया गया और सभी दुकानदारों को समझाइस दी गई की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का भी करोना टेस्ट किया जाएगा ओर टीकाकरण का भी कार्य तेजी से किया जायेगा तथा हर दुकानदार को टीका लगवाना जरूरी है तथा दूकानों मैं काम करने वाले सभी कर्मचारियों को भी टीका लगवाना अनिवार्य है जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके आर्ड ईवन नंबर के आधार पर ही सभी दुकानों को खोलने का आदेश अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा द्वारा जारी किया गया इस आदेश का भी नगर के व्यापारियों को पालन करने के लिए कहा गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली की टीम और नगर परिषद मझौली के समस्त कर्मचारियों की टीम तथा थाना मझौली के समस्त स्टाफ के साथ नगर मझौली की समस्त दुकानों में जाकर व्यक्तियों का कॅरोना परीक्षण कराया गया इसी के साथ ही इन्द्रना स्वास्थ्य केंद्र में भी जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी व्यक्तियों का कॅरोना टेस्ट किया गया जिसमें इंद्राणा से लगभग 100 सैंपल लिए गए तथा आर टीपी सीआर के भी लगभग 300 सैंपल लिए गए और स्वास्थ्य केंद्रों में भी लगभग 100 सैंपल लिए गए।



