चिरईडोंगरी में आपदा प्रबंधन की बैठक हुई सम्पन्न हुई

मण्ड़ला/नैनपुर। नैनपुर एस डी एम शिवाली सिंह एवं नायाब तहसीलदार वंदना कुशराम ने बैठक ली। भरत यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष ने टीकाकरण के भ्रम को सब मिलकर दूर करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में तेजी से वैक्सीनशन हो सके इस पर नैनपुर एस डी एम शिवाली सिंह से चर्चा की एवं सभी वरिष्ठजनो ने टिकाकरण को लेकर एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित व स्थानीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। नैनपुर एस डी एम शिवाली सिंह ने कहाँ की सभी को मिलकर वैक्सीन के भ्रम को दूर करना पड़ेगा इसमें जनप्रतिनिधि स्थानीय जनता जो वैक्सीनेशन करा चुके है वह ग्रामीणों को टिकाकरण के लिए जागरूक करें। बैठक में भरत यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष चिरईडोंगरी श्री प्रकाश कटारे पूर्व मंडी अध्यक्ष नैनपुर , संतोष जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता , प्रभात साहू मण्डल उपाध्यक्ष , महेश बसानी , गुलाब उईके वरिष्ठ कांग्रेस नेता , शंकर पटेल कांग्रेस नेता अनिल उईके सरपंच , अंकित जंघेला रोजगार सहायक एवं अन्य पंच व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता बैठक में उपस्तिथ हुए।



