खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लंबे समय से बंद विद्यालयों को खोलने पर सरकार नहीं कर रहा विचार,शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

कोरोना काल से ही बंद है 1 से 8 तक की स्कूलें

नंदकिशोर ठाकुर,डिंडोरी ब्यूरो।

प्रदेश भर में 1 से 8 तक की स्कूलें लगभग 1 साल से ज्यादा समय से बंद है, शासन की दलील है कि स्कूल प्रारंभ होने से करोना संक्रमण के खतरे और बढ़ जायेंगे। जबकि वहीं दूसरी ओर देश भर में लगातार चुनावी सभा सहित कई सार्वजनिक आयोजन व देश के कई हिस्सों में जब भीड़-भाड़ होती है, तो स्कूल ही क्यों प्रारंभ नहीं कराई जा रही। स्कूलें बंद होने से छोटे बच्चे शिक्षा से पूरी तरह वंचित हैं और गहरा दुष्प्रभाव बच्चों पर पड़ता जा रहा है। गौरतलब है कि एक वर्ष से अधिक समय से कोरोना संक्रमण के चलते सबसे ज़्यादा शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है,पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के विद्यालय लंबे समय से बंद है, जिसके कारण बच्चों की शिक्षा पर गहरा दुष्प्रभाव प्रभाव पड़ रहा है, परंतु शासन, प्रशासन द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालय खोलने हेतु कोई विचार नही किया जा रहा, जिस कारण 3 अप्रैल को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से शिक्षा बचाओ यात्रा प्रारंभ हुई है।

  • चुनावी सभाएं हो रहे तो फिर स्कूल खोलने पर विचार क्यों नहीं।

जब देश में कोरोना संक्रमण के खतरे हैं तो फिर चुनावी सभाएं सहित अन्य कई आयोजन कैसे हो रहे हैं,जबकि 01से 08 तक के स्कूल खुलने पर प्रशासन द्वारा कोई विचार नहीं किया जा रहा।रविवार को यात्रा का पड़ाव शहपुरा रहा, जंहा पर यात्रा के सदस्यों,स्थानीय विद्यालय संचालकों,अभिभावकों, समाजसेवियों की उपस्थिति मैं सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए शासन को बच्चों के हित मे पहली से आठवीं तक कि कक्षाओं को प्रारम्भ करने की मांग की गई है। अनूपपुर जिले के अमरकंटक से हुई यात्रा प्रदेश के 34 जिलों से होकर गुजरेगी, यात्रा जिले के शहपुरा पहुंचने के दौरान यात्रा के संयोजक मोहन नागवानी ने कहा कि विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है, शासन को कोरोना संक्रमण के दौरान संक्रमण राहित इलाको मैं पहली से आठवीं तक कि अध्ययन व्यवस्था पुनः प्रारम्भ करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जब कोरोना संक्रमण काल मे चुनाव हो सकते है ,चुनावी सभाए सहित अन्य आयोजन हो सकते है तो, क्या पहली से आठवीं तक कि कक्षाओं क्यों नही प्रारम्भ हो सकते। बरहाल रविवार को यात्रा शहपुरा से होते हुए अगले जिले उमरिया की ओर निकल गई,शहपुरा मैं यात्रा के साथ यात्रा संयोजक मोहन नागवानी,जुगल मिश्रा,राजमणी सह यात्रा प्रभारी,एलपी झारिया,विनोद ठाकुर,राजेश पांडेय, अजय सिंह,डी एन श्रीवास्तव सहित स्थानीय अभिभावक,समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88