जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

33 दिन के बाद मिली माता पिता को प्रिया

जबलपुर/सिहोरा। जिले के थाना गोसलपुर में 06/05/2021 को अनिता पति सूरज काछी उम्र 30 वर्षीय निवासी शान्ति नगर जुझारी थाना गोसलपुर में तालाब किनारे बने हुए घर से शाम 3:30 बजे के दौरान अचानक ला पता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर थाना गोसलपुर में अपराध क्रमांक 210/2021धारा 363 के तहत पंजीबद्ध कर बच्ची की खोजबीन हो रहीं थीं। घटना के 33 दिन बाद बच्ची मिली सही सलामत – गोसलपुर शांति नगर से लापता हुई प्रिया का एक माह तीन दिन के बाद राजकुमारी बाल निकेतन शास्त्री ब्रीज जबलपुर से 09/06/2021 को सूचना गोसलपुर थाने को मिली कि प्रिया कुशवाहा नाम की लड़की को आर पी एफ चाईल्ड हैल्प लाइन जबलपुर के द्वारा राजकुमारी बाल निकेतन में दाखिल कराया गया है। जो 12 वर्षीय बालिका अपना पता जुझारी गोसलपुर बता रही हैं । इस जानकारी की बात तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सी डब्लू सी कमेटी के माध्यम से राजकुमारी बाल निकेतन जबलपुर से नियमत बालिका को सुपुर्द लिया गया।
बच्ची ने पुलिस को बताया – प्रिया ने बताया कि मेरे दत्तक पिता सूरज काछी एक दिन पहले झाड़ू पोछा की बात को लेकर मुझे डांटा एवं मुझे मार दिये थे । जिससे गुस्सा में 06/05/2021 की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना किसी को बताये खेतों के रास्ते पैदल चलकर रेल्वे लाइन पर पहुंच गई और वहीँ से पैदल चलते चलते सिहोरा रेल्वे स्टेशन पहुंची ।उसके बाद एक बूढ़ी अम्मा जिन्हें कम दिखाई देता था। उनके साथ ट्रेन में बैठकर कटनी चली गई। कटनी पहुंच कर बूढ़ी अम्मा ने रात्रि खाना खिलाया था । अगले दिन मैं अम्मा के साथ किसी ट्रेन में बैठकर जबलपुर आ गई।
बूढ़ी अम्मा ट्रेनों में भीख मांगकर मुझे कुछ दिनों तक खाना खिलाया और मुझसे कहने लगी कि तुम भी भीख मांगना चालू कर दो पर मैंने मना कर दिया। स्टेशन पर एक दिन मुझे 5 वर्ष की छोटी उम्र की बच्ची खेलते हुए मिली जिसके साथ मै खेलने लगी और उसके साथ बाहर स्टेशन फुटपाथ पर रहने लगीं थी । एक सप्ताह के बाद कुछ पुलिस वाले आये और पूछताछ के बाद मुझे राजकुमारी बाल निकेतन में छोड़कर चले गए।
प्रेस वार्ता कर दी गुमशुदा बच्ची की जानकारी – प्रिया के अचानक चले जाने से पीड़ित परिवार व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बच्ची की खोजबीन जारी रहीं जिस पर 09/06/2021 को प्रिया सही सलामत अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुंच गई । प्रिया की खोजबीन में लगी हुई थी पुलिस टीम – बच्ची की तलाश में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी आई पी एस सिहोरा श्रुत कीर्ति सोमवंशी,गोसलपुर थाना प्रभारी संजय भलावी, उपनिरीक्षक पुष्कर मिश्रा, उपनिरीक्षक सतीश अनुरागी, उपनिरीक्षक ज्योति खैरवार,सहायक उपनिरीक्षक आर पी चौधरी, आरक्षक भरत अवस्थी, आरक्षक पूर्णचन्द्र एल्डक ,आरक्षक अमन सिंह, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, महिला आरक्षक रश्मि बाजपेयी, महिला आरक्षक प्रियंका तिवारी का सहयोग रहा ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88