तहसीलदार ने किया ग्राम मझगवा के वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण

जबलपुर/मझगवां। जिले की सिहोरा तहसील कार्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मझगवां में गुरुवार को वैक्सीन सेंटर में तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया ने निरीक्षण कर लोगों हो रही समस्या का हाल चाल जाना । वहीँ वैक्सीनेशन की दर ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की बात रखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के अमले को सचेत करते हुए कहा कि निर्धारित होने पर निर्धारित लोगों को ही सूचना देकर वैक्सीन सेंटर पर बुलाया जाए । जिससे की आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े । साथ ही इस काम के लिए ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को दिये गये आदेश और ग्राम पंचायत मझगावा का भी निरीक्षण ग्राम में होने वाली समस्त गतिविधियों का निरीक्षण दुकानों के बारे में जानकारी एवं गांव में हो रही अन्य प्रकार की गतिविधि को ग्राम सचिव द्वारा अवगत कराई गई। तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीनेशन में हो रही परेशानियों की जानकारी लेते हुए उन्हें उस समस्या का मार्गदर्शन देते हुए बताया गया कि समस्त कर्मचारी उचित कार्य प्रणाली करने का मार्गदर्शन देते हुए कार्य को करें । वहीँ वैक्सीन सेंटर में अधिक मात्रा में लोगों की उपस्थिति में वैक्सीन कम पड़ने से लोगों को परेशान होना पड़ा जिससे शासन से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



