दीनदयाल रसोई में डब्लू मार्स संस्था ने बांटे मास्क

मंडला। डब्ल्यू मार्स संस्था के द्वारा कोरोना अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत विगत दिवस प्रवाहिनी संस्था द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में खाना खाने आने वाले गरीबों को रिक्शा चालकों को हम्मालो को मास्क का वितरण किया गया इस दौरान सभी को 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी हमेशा सैनिटाइजर का उपयोग करें भीड़ वाली जगहों पर ना जाएं बार बार साबुन से हाथ धोए संदेश दिया गया इस अवसर पर रसोई की संचालिका श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए मास्क वितरण को आज के परिपेक्ष में जरूरी बताया संस्था के जिला संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी से अपील करते हुए कहा हमें हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक जीवन यापन जीने की आदत डालनी है जिससे समाज में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके उल्लेखनीय है कि डब्लू मार्स संस्था के द्वारा जिले में कोरोना किट और मास्क वितरण का अभियान चलाया जा रहा है कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि मिश्रा अर्चना मिश्रा नीता सेठिया रूपा बैरागी अनीता श्रीवास वर्षा नंदा की सहभागिता रही।



