मध्य प्रदेशसंपादकीय/लेख/आलेख

रोचक जानकारी, हवा क्यों और कैसे चलती है?

रोचक जानकारी

हवा क्यों और कैसे चलती है?

संकलन :- आशीष जैन (जबलपुर दर्पण)

हमारे वायुमंडल में आक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइआक्साइड, जलवाष्प और धूल के कणों का मिश्रण ही हवा है। हवा कभी स्थिर रहती है तो कभी बहने लगती है। क्या आप जानते हैं हवा क्यों और कैसे चलती है? दरअसल, जब पृथ्वी पर कोई स्थान सूर्य के ताप से गर्म होने लगता है तो स्थान की वायु भी गर्म होने लगती है। तापमान के बढ़ने के कारण उस स्थान की वायु फैलती है, जिससे उसका घनत्व कम हो जाता है, अर्थात गर्म हवा हल्की हो जाती है। हल्की होने के कारण हवा वायुमंडल में ऊपर उठने लगती है। परिणाम यह होता है कि उस क्षेत्र में वायु का दबाव कम हो जाता है। वायु के इस दबाव को संतुलित करने के लिए अधिक दबाव वाले ठंडे स्थानों से भारी हवा इस स्थान की ओर बहने लगती है। इसी को हम हवा का चलना या हवा का बहना कहते हैं। हवा की गति पर पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। इस कारण हवा चलती या बहती प्रतीत होती है। पृथ्वी पर बहे वाली तीन प्रकार की हवा को वैश्विक हवा, लोकल हवा एवं ऊपरी वायुमंडल की हवा में विभाजित करते है। हवा की गति को एनीमोमीटर या पवन वेग मापी यंत्र ऐसा यंत्र कहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88