मासिक मिलन है खुशियों का संगम विगत दिवस पर महिलाओं ने किया आयोजन

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस मधुवन कॉलोनी, उखरी रोड की महिलाओं ने मिलकर आयोजन को आनंदमयी बना दिया।
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं, प्रस्तुतियों और अपने अनुभवों को साझा किया गया। लगभग 10 वर्षों से इस मासिक मिलन के नियमित आयोजन पर सदस्यों का कहना है कि उन्हें एक साथ मिलकर नई स्फूर्ति मिलती है। एक सूचना पर एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना आत्मशांति का अनुभव कराता है। आयोजन में किरण तिवारी, रागिनी तिवारी, श्रुति मल्होत्रा, सुशीला पांडेय, सुमन तिवारी, जानकी नामदेव, प्राची तिवारी, किरण सोनी आदि ने एकल प्रदर्शन से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन का भार मेघा तिवारी ने निर्वहन किया। आयोजन में विशाखा राव और अदिति तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।



