कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों से ध्वजारोहण कराकर दिया सम्मान
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्र की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर स्वतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन कृषि विभाग पाटन के द्वारा किया गया कृषि विभाग की परंपरा के अनुसार इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के द्वारा ध्वजारोहण करने का सम्मान दिया जाता है। अनुविभागीय अधिकारी कृषि डॉक्टर इंदिरा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ साथी पीके शर्मा पाटन एवं बी एस पटेल शहपुरा के द्वारा ध्वजारोहण संपन्न कराया गया।
कृषि विभाग पाटन के लिए एक और उल्लेखनीय उपलब्धि आज के दिन प्राप्त हुई जब वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीकांत यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पाटन अनुविभाग कृषि का यह आयोजन अन्य सभी शासकीय विभागों के लिए प्रेरणा का माध्यम बन रहा है जिन साथियों ने दीर्घकाल तक किसानो के हित के काम किए है उन्हें ध्वजारोहण का गौरव प्रदान कर विभाग उनकी सेवाओं का सम्मान करता है।




