जबलपुर से दमोह जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी

जबलपुर दर्पण। जबलपुर से दमोह जा रही लोकसेवा की यात्री बस गुबरा पुलिस चौकी अंतर्गत ढाबा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार चार पांच यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें 108 वाहन की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। और बाकी यात्री जो सुरक्षित है वो निजी वाहनों से अपने अपने घर रवाना हो गए। बताया गया है कि यह घटना रविवार सुबह 9बजे की है। बस जबलपुर से दमोह जा रही थी। तभी गुबरा के पास एक ढाबे के कुछ दूरी पर बस का अचानक नियंत्रण बेकाबू हो गया और बस पलट कर गिर गई। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने यात्री बस के पलटने की घटना की सूचना कटंगी जबेरा संग्रामपुर पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस में करीब 35 यात्री बैठे थे। चार लोगों को मामूली चोट लगी है। जिनका उपचार कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
गुबरा पुलिस चौकी अंतर्गत बस हाईवे पर बेकाबू हो गई थी। वहां की घटना को कुछ प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था उसकी लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस के पलटने के बाद लोगों ने अंदर फंसे यात्रियों को बस की खिड़कियों से बाहर निकाला।सभी यात्री सुरक्षित है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। जो चार पांच यात्री मामूली घायल हुए हैं उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है।



