जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजापा ग्रामीण उपाध्यक्ष बने नगर के युवा

जबलपुर दर्पण पाटन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की जिला ग्रामीण कार्यकारणी मे पाटन नगर से पूर्व नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष ठा कृष्ण शेखर सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष पाटन देवेंद्र यादव को भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष पद पर इनकी नियुक्ति की गई है। पाटन के सभी युवाओं की ओर नगर के युवा को मिले दायित्व की आत्मीय शुभकामनाएं दी गई एवं पाटन क्षेत्र के सभी युवाओं की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रानू तिवारी जी एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।



