जबलपुर में ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, 512 युवाओं का चयन

जबलपुर दर्पण । स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर एवं राष्ट्रीय रोजगार सेवा म.प्र. जिला रोजगार कार्यालय, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में ”एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार एवं स्वरोजगार जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला“ दिनांक 29/06/2026 को माननीय श्री अशोक रोहाणी, विधायक, केंट विधानसभा, जबलपुर म.प्र. के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में रिंकु ब्रिज, रत्नेश सोनकर उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. अलकेश चतुर्वेदी द्वारा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आशीष राव, श्याम कनौजिया, एम.एस.मरकाम, उप संचालक, जिला रोजगार, जबलपुर, अंकित फ्रासिंस उपस्थित रहे। मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीपप्रज्वलन कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी, विधायक ने कहा कि रोजगार मेला का उदेदश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार प्रदान करना होता है। रोजगार/स्वरोजगार मेला युवाओं के कॅरियर की दिशा तय करने में सहायक होता है।
मेला संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा एवं अतिथियों का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. अलकेश चतुर्वेदी ने करते हुये कहा कि कॅरियर मेला एक ऐसा मंच है जहाॅं युवाओं को विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है।
मेला संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि मेले में 960 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें से 16 प्लेसमेंट कंपनियों मंे 512 युवाओं का चयन प्लेसमेंट के प्रथम चरण में हुआ है। एसबीआई लाइफ द्वारा 02 युवाओं का आॅन द स्पाॅट जाॅब आॅफर लेटर प्रदान किये गये। मेले में विद्यार्थियों को हमारे औद्योगिक/व्यवसायिक जगत की माँग के अनुरूप तैयार करने एवं उन्हें इन क्षेत्रों में रोजगार/स्वरोजगार अवसरों की उपलब्धता से अवगत कराने हेतु तथा युवाओं में उद्यमिता का विकास करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार केन्द्र, श्रम विभाग, नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर के स्टाॅल लगाये गये।
कार्यक्रम में डाॅ. जागेश्वर प्रजापति द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री एम.एस.मरकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. ए.सी.तिवारी, डाॅ. ज्योति जुनगरे, डाॅ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, जिला नोडल अधिकारी, डाॅ. मोनिका मसीह, डाॅ. स्वाति मिश्रा, डाॅ. मीनाक्षी मेरावी, डाॅ. नीलिमा, श्रीमती लल्लाबाई लोधी, डाॅ. तरूणेन्द्र साकेत, डाॅ. शैलेन्द्र भवदिया उपस्थित रहे।



