ग्रामीण अपनी आवास संपत्ति पर राजस्व दस्तावेज के साथ होंगे स्थाई मालिक

जबलपुर के सिहोरा तहसील के अंतर्गत ग्राम खभरा में क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी, मध्य प्रदेश जेडीसी विक्रम सिंह शेखावत, तहसीलदार राकेश चौरसिया , आरडी साह सहायक सर्वेयर, नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम, साथ पटवारियों की एक टीम ने भारत सरकार की स्वामित्व योजना का प्रारंभ जबलपुर जिले के ग्राम खभरा से किया ।
मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के गांव की आबादी क्षेत्र में संपत्ति सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया गया । भारत सरकार के स्वामित्व योजना के अंतर्गत शुरू किए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य नक्शे के आधार पर संपत्ति धारक को मालिकाना हक का सरकारी दस्तावेज तैयार करना है । गांव की आबादी नक्शा तैयार करने का काम ड्रोन कैमरे के प्रयोग से किया जा रहा है । इस योजना से जहां ग्रामीण लोगों की संपत्ति का सरकारी रिकॉर्ड तैयार होगा , वही ग्राम पंचायत की संपत्तियों की स्पष्ट और सटीक जानकारी उपलब्ध होगी । ग्रामीण रहवासियों को अपनी संपत्ति के हक का सरकारी दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें अपनी संपत्ति बेचने में आसानी होगी । वही बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे । ड्रोन सर्वे कार्यक्रम के तहत ग्राम वासियों से शासन प्रशासन ने सहयोग मांगते हुए कहा कि ड्रोन सर्वे कार्य की जानकारी ग्राम वासियों को सार्वजनिक मुनादी कर एक दिन पहले लोगों को जानकारी दी जावे । ग्राम पंचायत मै ड्रोन सर्वे से होने वाले फायदों की जानकारी पूर्ण रूप से दी जाने चाहिए । ग्राम पंचायत के सचिव और पटवारी के पास अपनी संपत्ति, नाम, पता, मोबाइल, आधार नंबर, समग्र आईडी, की सही जानकारी देवें । ऐसे व्यक्ति जो गांव से बाहर रह रहे हैं, परंतु संपत्ति गांव में स्थाई है, ऐसे पड़ोसी मित्र , रिश्तेदार को ड्रोन सर्वे की जानकारी देवें । किसी संपत्ति विषय में कोई विवाद किसी न्यायालय में चल रहा है तो पटवारी व पंचायत सचिव को जानकारी देवें । ड्रोन सर्वे के दौरान संपत्ति धारक व पटवारी द्वारा चूना लाइन से चिन्हित कर संपत्ति विवाद पूर्ण रूप से हल करें ।
भारत सरकार से संचालित स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे से ग्राम वासियों के प्रत्येक संपत्ति धारक को भूमि स्वामित्व का प्रमाण पत्र मिल सकेगा । संपत्ति धारक को स्थाई दस्तावेज होंगे । ग्राम पंचायत को ग्राम विकास योजना बनाने में पूरी सुविधा होगी । ग्राम पंचायत के रास्ते , खुली जगह ,नाले , सरोवर, आदि जगहों की सीमाएं निश्चित होगी । ड्रोन सर्वे कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण पटेल , जनपद सदस्य विनीता पटेल, जनपद पंचायत सीईओ आशा पटले, राजेश दहिया, अनुपम सराब, पवन गुप्ता, राजेंद्र पटेल, आशु रजक, विमला कुंजबिहारी पटेल, आशीष पटेल, आशीष उपाध्याय, अनिल पांडे, एडी बड़गई, नीतू कबीरपंथी, आदि जनप्रतिनिधि और राजस्व के बड़े अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे



