जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

छात्र-छात्राओं ने शंख और घंटियां बजाकर विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचार को खत्म करने किया प्रदर्शन

जबलपुर। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर के नेतृत्व में सैकड़ों मेडिकल छात्र छात्राओं ने प्रदेश के एकमात्र मेडिकल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का घेराव किया । जिसमें पूरे प्रदेश भर के मेडिकल के विद्यार्थी शामिल हुए इस प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुए महानगर मंत्री एवं प्रदेश सह मंत्री सर्वम सिंह राठौर ने बताया कि आज यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में विद्यार्थी परिषद का शंखनाद था । विगत 2 सप्ताह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेडिकल विश्वविद्यालय में चल रही धांधली और भ्रष्ट अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहा है । और चरणबद्ध तरीके से यह आंदोलन प्रत्येक जिलों में भी हो रहा है, चूंकि प्रदेश का एकमात्र मेडिकल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय होने के नाते इस विश्वविद्यालय से सैकड़ों की संख्या में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, नर्सिंग ,पैरामेडिकल आदि मेडिकल संबंधित विषयों के सैकड़ों कॉलेज संबंधित है । और कहीं ना कहीं अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से विद्यार्थियों को पास फेल का धंधा हो या सैकड़ों किलोमीटर दूर से आने वाले विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशान करना । जो अधिकारी जिस पद के योग्य नहीं है । उसे उस पद पर पदस्थ किया गया है। इस तरह के कई गोरखधंधे इस विश्वविद्यालय में चल रहे है । जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन प्रारंभ किया है । वही प्रदेश मंत्री सुमन यादव ने बताया कि मेडिकल विश्वविद्यालय में व्याप्त विसंगतियां का सबसे महत्वपूर्ण कारण विश्वविद्यालय के कुलपति का विश्वविद्यालय में रहना है । जो कि सप्ताह में मात्र 2 दिन ही विश्वविद्यालय में रहकर कार्य करते हैं । और कहीं ना कहीं अधिकारियों की निरंकुशता को बढ़ाता है । और यही आज विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार का गढ़ बना रही है । जिसके विरोध में अभाविप ने यह प्रदर्शन किया है । और कुलपति व कुलसचिव के इस्तीफे की विद्यार्थी परिषद ने मांग की है । मेडिविजन के राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि यह आंदोलन एक प्रकार से अलार्म जो सोय हुऐं भृष्ट अधिकारियों व सरकार को जगाने के लिए और विद्यार्थी परिषद यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि यह आंदोलन एक प्रकार से संकेत है कि सरकार जल्द इस विषय का निराकरण करें अन्यथा विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ भी उग्र आंदोलन करेगी और राजभवन का घेराव भी करेगी और विद्यार्थी परिषद का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि कुलपति कुलसचिव अपना इस्तीफा नहीं दे देते हैं । या सरकार उन्हें कार्यमुक्त नहीं करती । इन्हीं मांगों को लेकर आज का विद्यार्थी परिषद ने यह आंदोलन किया इस आंदोलन प्रमुख रूप से प्रांत मैडिविजन प्रमुख डॉ अमन दांगी, डॉ जीत कलमी, डॉ अभिमन्यु यादव व महानगर मैडिविजन डॉ शुभांशु शर्मा, आदर्श रावत व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88