अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आश्रम संचालक को धमकी देने वाला निकला बलात्कारी

साथ ही अपनी गाड़ी में सूअर मार बम और विस्फोटक के साथ पकड़ा जा चुका है।
इसके बाद भी गोहलपुर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही
जबलपुर। विदित है कि दिनांक 16 जून को 9300011011 नंबर से विवेक उर्फ मयंक पांडे द्वारा शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति मनोआरोग्य दिव्यांग पुनर्वास केंद्र  मालगुजार परिसर न्यू नर्मदा नगर गोहलपुर में भर्ती मरीज मोनू पांडे से बिना अनुमति मिलने ,आश्रम में तोड़ फोड़ संबंधी तथा आश्रम संचालक मुकेश कुमार सेन को जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी शिकायत गोहलपुर थाना प्रभारी के नाम से गोहलपुर सीएसपी श्री अखिलेश गौर से गई थी। शांतम प्रज्ञा आश्रम द्वारा नंबर सहित लिखित शिकायत देने के बाद भी जब गोहलपुर थाना द्वारा 9300011011 नंबर की जांच और संबंधित व्यक्ति विवेक उर्फ मयंक पांडे का पता नही लगाया गया तब आश्रम द्वारा विवेक पांडे की जानकारी एकत्र की गई जिसमे पता चला कि विवेक उर्फ मयंक पांडे एक आदतन अपराधी है जो नाबालिक लड़की से बलात्कार करने के अपराध में सजा काट चुका है साथ ही किसी हिंसक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से सूअर मार बम और विस्फोटक के साथ अपनी गाड़ी में पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा विवेक मयंक पांडे के ऊपर और भी कई अपराधिक मामले दर्ज है जो अपने पैसे और पावर के कारण कानून से हमेशा बच जाता है।  लेकिन इतने खतरनाक अपराधी के द्वारा आश्रम संचालक को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करने के बाद भी लगभग एक माह बीतने के बाद आज दिनांक 11 जुलाई 2021 तक गोहलपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त नंबर 9300011011 के विवेक उर्फ मयंक पांडे पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जबकि इस घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की जा चुकी है। इस तरह सबकुछ जानते हुए भी गोहलपुर पुलिस का इस गंभीर विषय पर कार्यवाही न करना पुलिस की नाकामी और गैर जिम्मेदाराना रवैया को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88