जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

एसिड हमले के पीड़ितों के विषय में विधिक सेवाओं के बारे में दी गई जानकारी

जबलपुर।विधिक सेवाओं के माध्यम से लोगों को निश्चित ही लाभ होता है और वह उचित कानूनी कदम उठा सकते हैं। आवश्यकता है समय-समय पर लोगों को विधिक सेवाओं के विषय में जागरूक करने की। इसी कड़ी में एक विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसिड एटैक पीड़ितों को मिलने वाली विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी दी गई। आज दिनांक 12/03/2020 को ग्राम पंचायत बंधा में तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पी एल व्ही श्री राजेश कुमार पटेल के द्वारा एसिड हमलें से पीड़ित के लिये विधिक सेवाएं , विधिक साक्षरता का अर्थ, विधिक सहायता के बारे में ग्रामीण जन को दी विस्तारपूर्वक जानकारी,पी एल व्ही सुश्री दीपा बर्मन के द्वारा एसिड हमलें से पीड़ित नागरिकों को विधिक सेवाएं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पी एल व्ही के द्वारा आम जनता की समस्याऐं प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जैसी समस्याऐं सुनी और निराकरण किया गया जिसमें सरपंच श्री रणवीर सिंह, सचिव श्री हनुमान प्रसाद पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्री मति मधु तिवारी, मातृशक्ति, नागरिक,पी एल व्ही श्री राजेश कुमार पटेल,पी एल व्ही सुश्री दीपा बर्मन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page