कटनी दर्पण

कटनी पुलिस द्वारा जनसुनवाई का आयोजन — जन समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण हेतु गंभीर पहल

कटनी जबलपुर दर्पण । जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस कंट्रोल रूम, कटनी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित, पारदर्शी और न्यायपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। आज आयोजित जनसुनवाई में कुल 35 आवेदकों ने उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने सभी आवेदनों को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना। अधिकारियों ने संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को सभी आवेदनों पर तत्काल आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88