जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ के गृहग्राम अमगंवा में 26 लाख रुपये का घोटाला

पुष्पराजगढ़ (बृजेंद्र सोनवानी) जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत अमगंवा में बोल्डर बॉल निर्माण कार्य में भारी भ्रस्टाचार किया गया है। बोल्डर बॉल निर्माण कार्य में लगभग 27 लाख रुपये का फर्जी बिल लगाकर बोल्डर बॉल हितग्राही मूलक कार्यों में प्रभारी सचिव लखन सिंह सिंगराम एवं तत्कालीन उपयंत्री चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा ने जमकर फर्जीवाड़ा कर सरकारी खजाने को लूटने में कोई कसर नही छोड़ा।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बोल्डर बॉल निर्माण कार्य अमगंवा में कहीं पर भी किसी प्रकार से कोई गाड़ी से कार्य नही हुआ है और न ही बोल्डर की (ट्रांसपोर्टिंग)आवागमन हुआ है, फिर भी प्रभारी सचिव लखन सिंह सिंगराम ने सभी हितग्राहियों के खेतों में बोल्डर बॉल में लाखों का बिल लगाकर राशि आहरण किया है। जबकि अभी तक हितग्राहियों को इसकी जानकारी नही है, कि हमारे खेतों मे कितने का बिल लगाकर निकाल लिया गया है।
*इतना बड़ा भ्रस्टाचार किस के सह पर हुआ है, कोई तो है जिसके दम पर इतनी बड़ी राशि का खयानत किया गया है*
पंचायतों में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सरपंच सचिव उपयंत्री का होता है। इसका मतलब यह नही होना चाहिये कि गांव के विकास के लिये बनी योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य सरपंच सचिव उपयंत्री या वहां के सफेदपोशों के इशारों में गावँ के विकास को ही लील जाए। सरपंच सचिव एवं उपयंत्री को इतनी ताकत कहां से मिल जाता है। कि हितग्राही मूलक कार्य बोल्डर बॉल निर्माण कार्य मे इतना भारी भरकम सरकारी राशि को पचाने की शक्ति कहां से मिल रहा है। जबकि शासन प्रशासन के जिम्मेदार इसकी मॉनिटरिंग समय समय पर करते रहते है। पर प्रशासन चूक कैसे कर गया, या यह कोई जान समझकर सरकारी राशि को लूटने की नया तरीका इजाद किया गया है।बोल्डर बॉल निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन को दरकिनार कर मटेरियल पार्ट्स के लगभग पूरी राशि का बिल निकालने की ताकत किसी उच्चाधिकारी का हाथ होने का संकेत है या किसी बड़े राजनेता के आशीर्वाद के बिना संभव ही नही हो सकता। बोल्डर बॉल कार्य जितने भी हितग्राहियों का हुआ है। अमगंवा में ऐसा कोई खेत नही है। जिसमे किसी प्रकार से कोई गाड़ी से कार्य या मटेरियल का आवागमन तो नही हुआ है। बावजूद उपयंत्री चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा ने रोजगार सहायक प्रभारी सचिव लखन सिंह सिंगराम ने दोनों अपने कौशल, प्रतिभा एवं कुशलता का प्रयोग करके हितग्राहियो के बोल्डर बॉल निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा करते हुए विक्रेता जय अम्बे ट्रेडर्स के नाम पर लगभग 27 लाख रुपये का बिल निकाल लिया। जबकि इसकी जानकारी भ्रस्टाचारियों को संरक्षण प्रदान करने वाले आका को था। इतना बड़ा भ्रस्टाचार किसी सरपंच या सचिव या उपयंत्री की मजाल नही हो सकता, इन्हें कोई तो है जिनकी सरक्षण प्राप्त है। उनपर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने का सहयोग किया जा रहा । जिससे उपयंत्री एवं प्रभारी सचिव का मनोबल बढ़ा हुआ है। साथ ही पुष्पराजगढ़ के सफेद पोशों का भी इन्ही भ्रस्टाचारियों के सर पर आशीर्वाद है। जिससे इनकी दुकान चलता है चंद सिक्कों के वजन के सामने अपने आप को गिरवी रख अपने राजनीति के दुकान चमकाते है।
*सरकार के मंशा को पलीता लगा रहा प्रभारी सचिव 40 किसानों के पेटों में डाका*
सरकार मनरेगा के कार्यो के माध्यम से किसानों को खेत मेढ़ बंधान आदि के माध्यम से सीधे किसान मजदूरों को लाभ पहुचाने के मंशा से इन योजनाओं को संचालित किया जा रहा पर अमगंवा जनपद अध्यक्ष के गृह ग्राम के सचिव किसानों के पेट मे ही डाका डाल दिया सरकार या प्रशासन इसी को विकास या जीरो टॉलरेंस की बात करता है।
इनका कहना है
मझे किसी प्रकार के जानकारी नही है सभी काम रोजगार सहायक लखन सिंगराम करता है
सरपंच श्रीमति प्रभि बाई



