कूलर चालू करते समय करंट लगने से नाबालिग बच्चे की मौत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देवरी खुर्द गांव में बुधवार को सुबह कूलर चालू करते समय बिजली की करंट लगने से गांव के एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।जानकारी में बताया गया कि सुबह सुबह गांव के अविनाश पिता शंकर लाल उम्र 14 वर्ष निवासी देवरी खुर्द घर के अंदर रखी अव्यवस्थित रूप से कूलर चालू करने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान कूलर की तार कटी होने के कारण बच्चे के पैर में करंट लग गया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर मार्ग कायम किया, पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे की शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जहां बाद में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद दिनभर गांव में मातम का माहौल बना रहा, लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।



