जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बावली दरगाह में हुआ उर्स का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलंबियों के नये वर्ष व शहादत के पर्व मुहर्रम के अवसर पर ग्वारीघाट स्थित शाहनाले के पास बावली में स्थापित हजरत कमली शाह बाबा का वार्षिक उर्स का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं व अकीदतमंदो ने दरगाह में फूल इत्र पेश कर हाजिरी दी और हिंदू मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल पेश की।
इससे पूर्व सरदार अब्दुल हकीम बाबा सफ्वी की सरपरस्ति में धूमधाम से चादर संदल जुलूस निकाला गया जो क्षेत्र में भ्रमण पश्चात दरगाह पहुंचा, इस दौरान श्याम बैंड की टीम द्वारा शहीदी कलाम की शानदार धुन पेश की गई। दरगाह में फातिहा ख्वानी, सलातो सलाम पेश किया गया और शहर व देश में शांति सद्भाव की दुआ मांगी गई। तदोपरांत लंगर का आयोजन किया गया। उर्स में सरदार अब्दुल हकीम बाबा सफ्वी, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, नीलेश पसारी, आशीष उसरेटे, फरजाना मिर्जा, आलोक श्रीवास्तव, सोनू भाई, नौशाद, मकसूद चिश्ती, रिहान, संजू बाबा, लक्की की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88