शहर में डेंगू बरपा रहा कहर, हसनी हुसैनी सोसायटी के सदस्य रक्तवीर बने मददगार


जबलपुर दर्पण। समूचा शहर इन दिनों डेंगू की चपेट में है। शहर के पॉश इलाकों से लेकर उपनगरी क्षेत्रों में डेंगू कहर बरपा रहा है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 600 के पार हो चुका है। वर्तमान में हाल ये है कि सारे अस्पताल ऐसे मरीजों से फुल हैं। अस्पतालों से मरीजों की ओर से प्लेटलेट्स की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन अपेक्षा के अनुरूप ब्लड बैंक में भी प्लेटलेट्स नहीं हैं। सरकारी ब्लड बैंक में रक्त न होने के चलते वो निजी ब्लड बैंक पहुंच रहे हैं। अपेक्षा के अनुरूप ब्लड बैंक में भी प्लेटलेट्स नहीं हैं। सरकारी ब्लड बैंक में रक्त न होने के चलते वो निजी ब्लड बैंक पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि 12 से 24 घंटे इंतजार के बाद स्वजनों को जरूरत से भी कम प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है । ब्ल्डबैंकों में खून की कमी के कारण प्लेटलेट्स तैयार नहीं हो रहे। मरीजों के परिजन प्लेटलेट्स के लिए इधर-उधर चक्कर मारने को विवश हैं। जिनके लिए हमेशा मानव सेवा में खड़ी हसनी हुसैनी सोसायटी मददगार साबित हो रही हैं। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इस दिशा में सोसायटी के सदस्य लगतार काम कर रहे हैं। वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर खुद तो ब्लड डोनेट कर ही रहे हैं साथ ही ब्लड मेच ना होने पर अपने घर के महिलाओं को भी शामिल कर रहे है वहीं दूसरे रक्तदाताओं को तलाश कर ज़रूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करा रहे हैं। हसनी हुसैनी सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल मोनू एवं सोसायटी मीडिया प्रभारी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा ही हैं, पिछले दो माह में करीब 300 सदस्यों ने ब्लड डोनेट किया है और लगातार डोनेट करती आ रही है। बता दें कि हसनी हुसैनी सोसायटी पूरे प्रदेश में अपने मुहिम चला रही है जहाँ जरूरतमंदों बेसहारा लोगों के लिए हर संभव मदद करती चली आ रही है।



