आईटीआई मढोताल बस्ती में जलभराव और अतिक्रमण के खिलाफ धरना

नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर दर्पण। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अंतर्गत आईटीआई मढोताल बस्ती में विगत 15 से 20 दिनों से बस्ती में जल भराव की समस्या और भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमणों को लेकर क्षेत्रीय जनता के साथ विगत 21 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा पूर्व पार्षद जतिन राज के नेतृत्व में आईटीआई गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा यह आश्वासन दिलाया गया था कि अगले 24 घंटे के अंदर क्षेत्र में जल भराव और जो भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण किए गए हैं उनको तोड़कर क्षेत्र से जल भराव की समस्या और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा परंतु आज दिनांक 27 सितंबर को भी जिला प्रशासन और निगम प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर आज माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन के माध्यम से मामले से अवगत कराया और उनसे निवेदन किया है कि शीघ्र अति शीघ्र अगर अवैध अतिक्रमणों और जल निकासी की ओर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आने वाले तीन-चार दिनों में पूरा कांग्रेस पार्षद दल और क्षेत्र की जनता आमरण अनशन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरे जिम्मेदारी निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, लखन चौबे, पुष्पेंद्र दरबार, राजन चौधरी, बसंती रैकवार, दीपक विश्वकर्मा, संदीप खटीक, अजय नामदेव, राजा रैकवार, मोहित रैकवार, विपिन चौरसिया, राज पटेल, अंकित राजौरी, गुड्डू पटेल, दीपक खटीक ,रंजीत खटीक, अमित रैकवार, राकेश खटीक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे.



