जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किसानों और स्टार्टअप्स की भागीदारी राष्ट्रहित में है- डाॅ. बिसेन

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय के विवेकानंद सभागृह में जवाहर-आर के व्ही वाय-रफ्तार, एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर (जवाहर-राबी), कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के तत्वाधान में किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता, डाॅ. दिनकर शर्मा, संचालक विस्तार सेवाऐं के मुख्य आतिथ्य एवं डाॅ. शरद तिवारी अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय के विषिष्ट आतिथ्य में किया गया।
इस दौरान डाॅ. ए.के. सरावगी, विभागाध्यक्ष, कृषि अर्थषास्त्र एवं प्रक्षेत्र प्रबंधन, डाॅ. डी.के. पहलवान, निदेषक फार्म तथा डाॅ. जी.के. कौतु, निदेषक अनुसंधान सेवाऐं आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व कुलगीत के साथ की गई। इस मौके पर कुलपति डाॅ. प्रदीप कुमार बिसेन ने वर्चुअल उद्बोधन में कहा कि कृषकों एवं स्टार्टअप्स की भागीदारी राष्ट्रहित में है, जिससे देश कृषि के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर नित नई ऊचाईयां छू रहा है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता डाॅ. सुनील नहातकर, संचालक, आई ए बी एम एवं सी ई ओ जे-राबी ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए नवाचार और कृषि उद्यमिता क्षेत्र कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित जवाहर कृषि व्यवसाय इनक्युबेषन केन्द्र की स्थापना वर्ष 2018-19 में की गई थी। जो किसानों के मुख्य आकर्शण का केन्द्र रहे। आयोजन की सफलता में लक्ष्मी मनोज सिंह, सहायक प्रबंधक, जे-राबी, दीपक पाल, बिजनिस एसोसिएट, लोकेष पटेल, कार्यालय सहायक, हेमंद राहांगडाले, एसआर.एफ., श्री जय वर्मा आॅफिस असिस्टेंट का अनुकरणीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88