जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय चिकित्सालय जबलपुर में ईएनटी चिकित्सा के लिए नई तकनीक की आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन स्थापित

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल में चिकित्सीय सुविधाओं में विस्तार करते हुए नई आधुनिक तकनीक की मशीनों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। पमरे के तीनों मण्डलों और स्वास्थ्य इकाइयों में रेल कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करने में हमेशा ही अग्रसर रहा है। इसी श्रंखला में पश्चिम मध्य रेल के केन्द्रीय चिकित्सालय जबलपुर में ईएनटी विभाग द्वारा नई आधुनिक तकनीक की फंक्शनल एंडोस्कोपी साइनस सर्जरी सेट मशीन साइनोनसल सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में स्थापित किया गया है।
इस मशीन में वाइड ऐंगल एंडोस्कोपी एवं आधुनिक उपकरण है, जिससे ईएनटी सर्जरी में सटीक एवं बिना बाहरी निशान सर्जरी हो सकती है।
इस मशीन में आवर्धन संभव है जिससे बारीकी से सर्जरी हो सकती है। यह एंडोस्कोपी सेट मशीन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है जिसमें कई उपकरण शामिल हैं जो कि संकीर्ण सीमित स्थानों में अत्यधिक सटीकता के साथ सर्जरी की जा सकती हैं। इस चिकित्सा पद्धति में सर्जरी के समय मरीज के इलाज में बिना किसी कट निशान के नॉजल कैविटी और पैरानॉजल साइनस के संकीर्ण एवं दुर्गम स्थानों के लिए न्यूनतम इन्वेसिव एंडोस्कोपी सर्जरी की जा सकती है। इस एंडोस्कोपी सर्जरी से ओपन सर्जरी की तुलना में कम रुग्णता होता है। इस चिकित्सा पद्धति से रेलवे कर्मचारियों को कम समय में इलाज मिल जाता है जो उसके कार्यालय कार्य के नुकसान को कम करेगा। इसका उपयोग नाक और पैरानॉजल साइनस की पैथोलॉजिकल इलाज के रूप में भी किया जा सकता है। वर्तमान समय में इस आधुनिक चिकित्सा पद्धति का महत्वपूर्ण उपयोग कोविड के इलाज के बाद मुकर्मीकोसिस मरीजों के लिए है।
पश्चिम मध्य रेल के केन्द्रीय चिकित्सालय जबलपुर में साइनस संबंधी सभी उपचार सुविधाओं में बेहतर इलाज मिलने से घर जैसा माहौल का अनुभव होता है। इस नई चिकित्सा पद्धति के शुरुआत होने से बाहर दूसरे अस्पतालों में (रेफरल) इलाज कम से कम होगा। जिससे रेलवे राजस्व में भी बचत होगी।
पश्चिम मध्य रेल द्वारा केन्द्रीय चिकित्सालय और तीनों मण्डलों के स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ्य संबंधित बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88