जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जनसुनवाई में गरीबों की नही हो रही सुनवाई, बसपा ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। निगम प्रशासन की गरीबों के लंबित आवेदनों से नाराज बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज नगर निगम जबलपुर कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया, बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने बताया की बसपा कार्यालय जबलपुर में कई गरीब परिवारों की शिकायतें आई है जिसमें बताया गया कि नगर निगम की जनसुनवाई में दिये गए आवेदनों पर विचार तक नहीं किया जाता है, सिद्ध बाबा वार्ड में सेंकडों परिवार पानी की पाईप लाइन न होने से आज भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं जिन्होंने कई बार संबंधित जोन कार्यालय में आवेदन दिये मगर कुछ नहीं हुआ, टक्कर ग्राम वार्ड में गंदगी रोडों पर बहाई जा रही, पाईप लाइनों के पानी से कीडे निकल रहे हैं, वहीं नये वार्डों का निर्माण किये पांच वर्ष हो गए लेकिन रोड, नाली पानी की सुविधाएं आज तक महाराजपुर, खैरी, बिलपुरा, कठोंदा, मडई, रिछाई, रैगवां सहित नये वार्डों के निवासी परेशान हैं, शहर के डॉ अंबेडकर भवन, सुदर्शन भवन, चंडालभाटा मंगल भवन जर्जर हो गए हैं, निगम द्वारा संचालित स्कूलों में की हालत भी बदतर है, इसके साथ ही, सडकों में फुटपाथ निर्माण सहित लंबित आवेदनों पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की गई, बालकिशन चौधरी, के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंच। कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के विरोध में नारे लगाये, इस अवसर पर सुभाष मरकाम, दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंदरे, डॉ सतपाल सिंह, भोले शंकर, जानकी प्रसाद, नीरज चौधरी, गायत्री बंशकार, आशा गोटिया, रेशमा चौधरी, शिवरानी बिरहा, लछमण चौधरी, लछमन समुंदरे, रिषभ साठे, संभु कोरी, विजय बंशकार, राकेश चौधरी, ओम समद, राजमणी साकेत, शेखर चौधरी, अशोक नाम दो एसपी मलिक छोटे लाल चौधरी सिकंदर अलि,नरेंद बैन, मकसूद अंसारी, सरमन चौधरी, मनीष चौधरी, शिव प्रकाश, मंगे सरदार, रामसिपाही सेठ, नरेश चौधरी,आशीष मेशराम, अमर चौधरी, सुशील चौधरी, पवन चौधरी, मुन्ना चौधरी, नीरज चौबे, सतपाल बंशकार, राजू विश्वकर्मा, गनपत चौधरी, सुधीर, राजा, उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88