जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। सोमवार को शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन, जबलपुर के तत्वाधान में अंर्तमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय जूडो (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षण विभाग, रा0दु0वि0वि0 जबलपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के कुल 09 महाविद्यालयों द्वारा सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के द्वारा की गई। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. धर्मेन्द नरवरिया (क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर), आबिद खान (सचिव जिला जूडो संघ) एवं श्री प्रवीण पाण्डे (शा.शि.वि. जबलपुर) का विशेष सहयोग रहा।इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 विजेन्द्र यादव, क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर महाविद्यालयीन शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



