जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिंदी के लिए राजघाट में किया उपवास

जबलपुर दर्पण। हिंदी राष्ट्रभाषा घोषित हो इस कामना हेतु प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी गांधी जयंती के दिन सांकेतिक उपवास कर रहे हैं। उपवास किया जाएगा। कार्यक्रम गांधीवादी तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत विचार व काव्य गोष्ठी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु उनकी भूमिका पर परिचर्चा होगी व पत्रकार वार्ता शाम उपस्थित पत्रकारों से की जायेगी। कार्यक्रम स्थल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शयनांगन राजघाट नई दिल्ली के समक्ष। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धर्म प्रकाश वाजपेयी जी करेंगे। जो कि अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई विश्व सेवा संस्थान दिल्ली है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कवि प्रदीप मिश्रा अजनबी प्रांतीय संयोजक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा दिल्ली रहेंगे। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चर्चित कवि गुरुदीन वर्मा आजाद ने कहा कि हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और उसकी प्रतिष्ठा को संवारने की जिम्मेदारी हम सब की है। हिंदी प्रचार प्रसार हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं व अपनी भाषा व संस्कृति को समृद्ध बनाने हेतु कार्य कर रहे हैं।
हम किसी भी भाषा और बोली के विरुद्ध नहीं है। सभी भाषाएं हमें ज्ञान प्रदान करती है पर निज भाषा की उन्नति ही हमारे विकास के मार्ग को प्रशस्त करेंगी। उक्त विचार कवि ब्रम्हानंद तिवारी पुष्पधन्वा ने प्रकट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page