लोह पुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस कार्यालय बलदेवबाग में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी की गई कांग्रेसी नेताओं ने सरदार पटेल के जीवन परिचय में बताया कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। गांधीजी नेहरू जी के साथ 565 जवानों को एक भारत बनाने में उनका अहम रोल रहा इसीलिए हमने लौह पुरुष के नाम पर जानते हैं, सरदार पटेल ने माहात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। सरदार पटेल द्वारा इस लड़ाई में अपना पहला योगदान खेड़ा संघर्ष में दिया गया, जब खेड़ा क्षेत्र सूखे की चपेट में था और वहां के किसानों ने अंग्रेज सरकार से कर में छूट देने की मांग की। जब अंग्रेज सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, तो सरदार पटेल, महात्मा गांधी और अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिए प्ररित किया। अंत में सरकार को झुकना पड़ा और किसानों को कर में राहत दे दी गई। सरदार पटेल को सरदार नाम, बारडोली सत्याग्रह के बाद मिला, जब बारडोली कस्बे में सशक्त सत्याग्रह करने के लिए उन्हें पहले बारडोली का सरदार कहा गया। बाद में सरदार उनके नाम के साथ ही जुड़ गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी नेता जगत बहादुर सिंह अन्नू, दिनेश यादव कैलाश तिवारी झल्लेलाल जैन अभिषेक चौकसे, मुकेश राठौर रामदास यादव, श्रीमती रेखा विनोद जैन, इंदिरा पाठक, बलविंदर मान कमलेश यादव श्रीमती खुर्शीद अंसारी कमला चौहान सुमित्रा गोटिया अंजुम आरा, सुशीला कनौजिया टीकाराम कोस्टा चमन पासी, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार चौबे राजेंद्र पिल्ले, पूर्व पार्षद भगत राम सिंह अभिषेक यादव विजय रजक मनोज नामदेव शैलेश राठौर रमेश वेन, पूनम सोनकर आलोक गुप्ता रोहित यादव बीके हनुमंत राव, सुंदर बबलू यादव डॉक्टर मोइन खान जितेंद्र यादव पंकज अग्रहरि राकेश विश्वकर्मा अजय सोनी महबूब अली कमलेश चौधरी सोहन लाल कटारिया कौशल यादव कमलेश पाठक प्रिंस सलूजा राजकुमार सोनी रज्जू सराफ, अम्बिका यादव, मुख्तार अंसारी कमलेश सैनी आशीष बारी दुर्गा सेन राजेंद्र पिल्लई, प्रमोद तिवारी जय राम धनुष, शुभम रजक, प्रमुख नाथ, मोहन साहू, मीना रजत , कविता पाठक रीता चौरसिया जयंती विश्वकर्मा शिवानी ठाकुर देवकी कटारिया आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



