अमर शहीद अशफाक उल्लाह खान और राम प्रसाद बिस्मिल के शहीद दिवस पर शिविर में सैकड़ों आंखों की जांच, होंगे 50 से जायदा ऑपरेशन

जबलपुर दर्पण। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां और रामप्रसाद बिस्लिम की जयंति के मौके पर शहीद अशफाक उल्ला खान फाउंडेशन द्वारा मंडी मदार टेकरी स्थित दारूल उलूम खानकाह में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की आंखों का परिक्षण़ किया गया। इनमें से तकरीबन 50 लोगों को ऑपरेशन के लिए चरगवां स्थित अस्पताल बस से रवाना किया गया। शिविर का उद्धाटन पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी कदीर सोनी, मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के हाथों किया गया। शहीद अशफाक उल्ला खान फाउंडेशन के अध्यक्ष अकबर खान सरवर और सदस्यों ने बताया कि शिविर में जांच के बाद करीब 50 लोगों के फ्री ऑपरेशन के लिए अस्पताल रवाना किया गया। फाउंडेशन के गुड्डू नबी, अशरफ मंसूरी, शमीम गुड्डू, शाकिर कुरैशी, आमीन कुरैशी, मजहर उस्मानी, हामिद मंसूरी, महबूब अंसारी, चांद कुरैशी आदि ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान पार्षद परवीन अंसारी, सरदार अख्तर अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शिविर में शिरकत की।



