महिला समूह को धान उपार्जन केन्द्र सिझौरा से धान खरीदने का मिला जिम्मा

जबलपुर दर्पण। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं रहीं अपनी शक्ति और सूझबूझ से वे हर फैसले लेने में स्वावलम्बी हैं राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक या फिर रोजगार हर फैसले लेने में सक्षम मातृशक्तियां शासन व्दारा संचालित बहुत सी योजनाओं के क्रियांवयन में अपनी सहभागिता दिखा रहीं हैं महिलाओं में शक्ति का ऐसा प्रवाह जिसमें अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं लेना ही महिला सशक्तिकरण है सरकार की अहम योजना कृषि उत्पाद की खरीदी के लिए भी महिलाएं अब मैदान में उतर चुकीं हैं हमारे मंडला जिले में पहली बार कोई महिला समूह सरकार के लिए समर्थन मूल्य पर कृषकों से धान की खरीदी कर रहा है मंडला जिले की बिछिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम औरई का क्रांति महिला आजीविका संगठन इस वर्ष 2021-22 कृषकों से सरकार के लिए बड़ी दक्षता और कौशल के साथ धान खरीदी कर रहा है क्रांति महिला आजीविका संगठन की सचिव धान खरीदी केन्द्र प्रभारी सीमा चन्द्रौल से प्राप्त जानकारी अनुसार धान खरीदी केन्द्र के लिए चार पांच स्थानों की मांग उनके व्दारा की गई थी जिस पर एक स्थान सिझौरा धान उपार्जन खरीदी केन्द्र के अंतर्गत आने वाले कृषकों में से आधे लगभग 450 किसानों से धान खरीदने का काम उन्हें प्राप्त हुआ है शासन की गाइडलाइन ध्यान में रखते हुए 11 दिसम्बर से अब तक महिला समूह व्दारा 576 क्विंटल धान किसानों से खरीदी जा चुकी है।



