जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्कूल अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें सरकार :आप

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मॉग की प्रदेश में स्कूल अतिथि शिक्षकों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जो विगत 14 -15 वर्षों से लगातार प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अल्प मानदेय पर अपनी सेवा पूर्ण निष्ठा लगन व ईमानदारी के साथ देते हुये अपने कर्तव्य का निर्वहन करते आ रहे हैं। डॉ जायसवाल ने कहा बर्ग -3 को प्रतिमाह मानदेय 5000 वर्ग -02 को 7000 वर्ग -01 को 9000 रुपये मात्र दिया जाता है। जिसमें से शासकीय छुट्टियों के साथ-साथ राष्ट्रीय त्योहारों जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी के साथ ही अन्य त्योहारों का मानदेय भी काट लिया जाता है। इस तरह हमें उपरोक्त मासिक मानदेय में से भी कम मानदेय दिया जाता है। जिसमें हमें अपने परिवारों का भरण-पोषण करना भी मुश्किल होता है।

डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा की उनका भविष्य को सुरक्षित कराने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ शासन – प्रशासन को 14-15 वर्षों से लगातार ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर भोपाल में हजारों बार धरना प्रदर्शन /क्रमिक भूख हड़ताल /आमरण अनशन/ पैदल मार्च /तिरंगा यात्रा/ चक्का जाम/ जेल भरो आंदोलन इत्यादि के माध्यम से प्रदेश के मुखिया सहित शासन – प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। पर उनकी जायज मांगों को आज दिनांक तक सरकार ने ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी मॉग करती है।अति शीघ्र कार्यानुभव के आधार पर स्कूल अतिथि शिक्षकों की विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कराने आदेश जारी कर प्रदेश के हजारों स्कूली अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88